मंडल बसई नवाब में शक्ति केंद्रों पर भाजपा ने चलाया समर्पण निधि अभियान

जिला धौलपुर के विधानसभा क्षेत्र के मंडल बसई नवाब के शक्ति केंद्र पर बैठक का आयोजन जिला सह संयोजक बूथ प्रबंधन कृष्ण गोपाल तिवारी ( केजी तिवारी) की अध्यक्षता में किया गया मुख्य अतिथि बनवारी लाल गुर्जर रहे केजी तिवारी ने कहा कि यह समर्पण अभियान दिनांक 11 से लेकर 13 फरवरी तक चलेगा हर बूथ से 2023 राशि संग्रह करने का शीर्ष नेतृत्व ने लक्ष्य रखा है इसकी पूर्ति करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को कड़ी मेहनत करनी होगी इससे व्यक्ति का पार्टी के प्रति समर्पण भाव पैदा होगा और उसकी आस्था पार्टी से जुड़ेगी तथा संगठन को मजबूती प्राप्त होगी समर्पण निधि का कलेक्शन पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ किया जा रहा है बनवारी लाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 4 साल कुशासन एवं भ्रष्टाचार में राजस्थान शीर्ष नंबर पर रहे हैं 2023 में निश्चित रूप से राजस्थान से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा क्योंकि यह सरकार झूठी व बेईमान है इसका अंत होना सुनिश्चित है प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन एवं कोराना काल के सफल प्रबंधन के कारण देश की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है उनकी जन कल्याणकारी योजना से जनता जनार्दन का मत भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होगा इस अवसर पर मुन्ना लाल शर्मा जगन्नाथ त्यागी सूरज त्यागी कृष्ण कुमार परमार मुकेश हरि ओम पवन कुमार श्रीनिवास परसोत्तम शर्मा रामबाबू त्यागी अशोक त्यागी चंदन सिंह प्रताप सिंह राजकुमार देवेंद्र त्यागी सुरेश चंद कृष्णकांत विनय परमार रविंद्र त्यागी राम प्रजापति आर्यन परमार आज भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

R9 भारत
तहसील रिपोर्टर रोहित पाराशर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!