Riport By-प्रमोद बबेले
ललितपुर जिले के ब्लॉक मड़ावरा में स्थित महिपाल इंटर कॉलेज परिसर में पाल बघेल धनगर महासभा के तत्वाधान में एक वैचारिक क्रांति गोष्ठी का आयोजन करन पाल जिलाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य व पीसीएस मदन मोहन पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिलाध्यक्ष करन पाल ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि यह संगठन अब धरातल पर कार्य करेगा, लोगों की समस्याओं में उनके साथ खड़े रहने के लिए चौबीस घंटे तत्पर रहेंगे और जो अन्य संगठन कई दशक में नहीं कर पाया वह हम सभी को मिलकर धरातल पर लोगों के हितों को देखकर करना है। अध्यक्षता कर रहे पीसीएस एम एम पाल ने अपने विचार रखते हुए कई दशकों पुराने संगठन पर सवाल खड़े करते हुए की कोई एक काम धरातल पर गिना दे जो समाज हित में जिले में किया हो अब संगठन केवल बैठकों व पद बांटने तक ही सीमित नहीं रहेंगे ।।इस अवसर पर दर्जनों पाल समाज के समाजसेवी उपस्थित रहे।