भरतपुर 2 सितंबर
महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियों को लेकर समाज सदस्यों की बैठक हुई आयोजित
भरतपुर.महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिले के कस्बा नगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर बाबूलाल बंसल की अध्यक्षता में समाज के सदस्यो की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 3 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई जाने को लेकर चर्चा हुई, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया कि 29 सितम्बर को समाज सदस्यो का सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया जायेगे। जयंती निकालने के दौरान कस्बे के बाजार में शोभायात्रा निकाली जाएगी। वही 80 वर्ष से अधिक बुजुर्ग महिला -पुरुषों का सम्मान किया जायेगा। महिलाओं व बच्चो के लिये खेलकूद, रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन प्रदेश मंत्री निखिल बंसल, अग्रवाल समाज अध्यक्ष अनिल सराफ, मंत्री संजय सिंघल, लवेश मित्तल, श्रीचंद मित्तल, डब्बू गर्ग (पेप्सी वाले), मुकेश मित्तल, दामोदर गर्ग, काशीराम गर्ग, रमेश बंसल, रामावतार मित्तल, गणेश बंसल, मुकेश सराफ, गगन मित्तल, गिर्राज गोयल, अशोक कुमार, शैलेंद्र गर्ग, सुनील सराफ, लखमीचन्द मित्तल, विनोद सिंघल, मुकेश मित्तल, प्रकाश बंसल, गोपी एरन, प्रदीप एरन, राहुल मित्तल आदि सदस्य मोजुद रहे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे