सिद्धार्थ नगर
महिला सशक्तीकरण व साइबर हेल्प लाइन के क्रम में महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

सिद्धार्थनगर(ब्यूरो)/ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिला सशक्तीकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व श्री अजय कुमार श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना पथरा बाजार सिद्धार्थनगर के निर्देशन में महिला बीट पुलिस अधिकारी महिला आरक्षी प्रतिमा दूबे एवं महिला शीला गौड़ द्वारा महिलाओं ,बच्चो के साथ महिला सम्बन्धी अपराध, महिला सुरक्षा के सम्बन्ध मे ग्राम कोनकटी मदरसा मे जागरूकता अभियान के तहत महिलाओ को जागरूक किया गया तथा महिलाओं व बच्चियों को महिला संबन्धी अपराध एवं साइबर सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 विमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड एवं साइबर हेल्प लाइन 1930 के सम्वन्ध में जानकारी दी गई।
R9 भारत से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट