महिलाओं को सामाजिक आर्थिक राजनीतिक बराबरी की गारंटी हो! खुशबू कुमारी।

महिलाओं को सामाजिक आर्थिक राजनीतिक बराबरी की गारंटी हो! खुशबू कुमारी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में मुख्य अतिथि बतौर हुए शामिल।

 

पांकी प्रखंड के डंडार कला पंचायत भवन में आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वालंबी सहकारिता समिति लिमिटेड पांकी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। महिला सामूह के बहनों ने मुख्यातिथि बतौर पांकी मध्य
जिला परिषद खुशबू कुमारी को आमंत्रण किया एवम सम्मान दिया इसके लिए जिला परिषद ने सभी बहनों को धन्यवाद दिया।

मुख्यवक्ता बौतर जिला परिषद खुशबू कुमारी ने कहा कि हजारों साल से समाज की पिछड़ापन ने महिलाओं को सामाजिक ,आर्थिक,राजनीतिक शैक्षणिक ,मानसिक रूप से कमजोर करना एवम चारदीवारी के अंदर कैद कर रखा है। पृतसात्मक समाज में महिलाओं को बराबरी सिर्फ नाम मात्र की रह गई है.आजादी के दशकों बाद भी स्वतंत्रता पूरी तरह से नही मिली है.आज भी घेरलू हिंसा से लेकर रेप,हत्या,छेड़खानी जैसे घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।बलात्कारियों को संरक्षण दिया जा रहा है.महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है।

देश में महिला राष्ट्रपति है परंतु उन्हें वर्तमान सत्ता ने सिर्फ मुखौटा बना कर रखा है। महिलाओं को सामाजिक आर्थिक राजनीतिक बराबरी एवम लोक सभा चुनाव में महिला आरक्षण लागू करने ,महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी करने,रसोईया गैस के दाम कम करने,महिला डिग्री कॉलेज खोलने, महिलाओं का लोन माफ करने के साथ महिलाओं को सभी जगहों पर अपना पहचाना एवम शोषण मुक्त समाज के लिए एकजुट होना का संदेश एवम आह्वान किया।

मौके पर अध्यक्ष राजमुनी देवी, सचिव प्रियंका देवी, कोषाअध्यक्ष उषा देवी, फूलमती देवी, नैन तारा सहित सैकड़ों महिला मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!