दामजीपुरा संवाददाता
इदरीश विरानी

दामजीपुरा- आषाढ़ शुक्ल सप्तमी मां ताप्ती का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया समाजसेवी रितेश चौहान ने बताया कि विगत 17 वर्षों से भक्तों के साथ दामजीपुरा से देवलघाट ताप्ती तट तक चुनरी लेकर चुनरी यात्रा निकाली जाती है मां ताप्ती जन्मोत्सव के दिन वृक्षारोपण भी किया जाता है यह क्रम विगत 17 वर्षों से अनवरत चल रहा है एवं बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामवासी एवम देवलघाट समिति के सदस्य ताप्ती तट पर पहुंचकर स्नान कर पूजा अर्चना आरती करके देवल घाट मंदिर परिसर पर वृक्षारोपण किया जाता है,इस वर्ष भी सेकड़ो भक्तों की मौजूदगी में यह कार्य सम्पन्न हुआ।