माता रहना वाली मंदिर पर लगने वाले विशाल लख्खी मेले का हुआ उद्घाटन
भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा व पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने फीता काटकर किया उद्घाटन
लाठवाली माता मंदिर के मेले का भी हुआ उद्घाटन
जिले के मरेना कस्बे में स्तिथ बीहड़ो में माता रहना वाली मंदिर पर प्रतिवर्ष नवदुर्गा में लगने वाले विशाल लख्खी मेले का शनिवार सुबह विधि विधान से पूजा अर्चना कर भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा व बाड़ी के पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

शनिवार सुबह 10 बजे सेकड़ो श्रद्धालुओ की आस्था के केंद्र माता रहना वाली मंदिर जिसके साथ ही लाठवाली माता मंदिर पर आज से शुरू होने वाले लख्खी मेले का स्थानीय प्रशासन की ओर से पूर्ण तैयारियों के साथ उद्घाटन किया गया , मेले का उद्घाटन राजाखेड़ा से भाजपा प्रत्याशी रहीं भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा व बाड़ी के पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने मंदिर परिषर पहुँचकर पूर्ण विधि विधान व मंत्रोउच्चर के साथ हवन पूजन के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया जिसके बाद अतिथियो ने मंदिर परिषर में माता रानी के दिव्य दर्शन कर आरती की गई जिसके बाद मंदिर कमेटी व मेला कमेटी की ओर से नीरजा शर्मा व गिर्राज सिंह मलिंगा का साफा व माला के साथ माता रहना वाली की तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे जिले में माता रहना वाली व माता लाठवाली मंदिर ये दोनों ही मंदिर बड़ी आस्था के केंद्र हैं जहाँ हर वर्ष राजस्थान के साथ साथ दिल्ली उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश व हरियाणा तक से श्रद्धालु दर्शन करने आते है जहाँ बड़ा लख्खी मेला भरता है और अपनी आस्था की डुबकी श्रद्धालु यहां लगाते है जिसके लिए प्रशासन भी पूर्ण रूप से मुस्तेद है और बार बजट में भी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विशेष बजट मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए दिया है जिसके द्वारा अब यहां की व्यवस्थाओं में सुधार आएगा और मंदिर पर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी।
पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सभी का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे इस विशेष अवसर पर बुलाया और इस मेले की तैयारियों के लिए भी प्रशासन व मेला कमेटी का धन्यवाद देता हूं मलिंगा ने कहा कि आपकी नेता नीरजा शर्मा यहां के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं जिसके बाद मंदिरों के लिए विशेष बजट मिला है, अब पूर्ण रणनीति के साथ मंदिर परिसर के अंदर निर्माण करवाया जाए जिससे व्यवस्था अच्छी हो सकें।
कार्यक्रम में इस दौरान राजाखेड़ा तहसीलदार दीप्ति,मरेना नायब तहसीलदार हरिओम शर्मा के साथ मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी,थानाधिकारी दिहौली परमजीत सिंह मय पुलिस जाप्ता ,केदार पोसवाल, रामवती जाटव, हुकुम सिंह लोधा, जयवीर पोसवाल, रामावतार त्यागी, रामवीर सिसोदिया, हाकिम सिंह लोधा, अमीरी कुशवाहा, सोबरन सिंह, केके शर्मा, रामू सिकरवार, तिलक गुर्जर, राजेंद्र सिंह, अचल सिंह तोमर एवं मंदिर पुजारी के साथ साथ अन्य लोग मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा