धौलपुर पुलिस

परसों जिले के मनियां थाना क्षेत्र में रांडोली पुलिया से गुजर रहा एक मिनी ट्रक पानी के तेज बहाव में बह गया था उस मिनी ट्रक में चालक-परिचालक सहित चार लोग सवार थे। कल जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी व पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में तत्परता से पुलिस, प्रशासन, SDRF की रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू किया जिसमें दो लोगों को बचा लिया है, जबकि बाकी दो लोगों में से एक मुकेश का का शव कल नदी में काफी प्रयास के बाद मिल गया था, कल शाम को अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद करना पडा था और आज सुबह फिर से तहसीलदार मनियां देवेंद्र तिवारी व थानाधिकारी मनियां रामनरेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन SDRF, NDRF की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया इस दौरान रेस्क्यू टीमों को नदी मे से गाडी को मिलने पर बाहर निकाला गया| इसके साथ ही राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गंगोलियापुरा के पास से अनिल के शव को पाये जाने पर उसके परिजनों से शिनाख्त कराई गई है उन्होंने शव की अनिल के रुप में पहचान की है| इस रेस्क्यू अभियान में लगी टीमों ने विषम परिस्थितियों में काफी मशक्कत से कार्य किया|संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा