मुंगेर, ब्रेकिंग।
मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल दरवाजा गीता बाबू रोड में भाजपा नेता अरुण यादव (40) ने अपनी पत्नी प्रीति कुमारी (35) की गोली मारकर हत्या कर दी इसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। अरुण यादव ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे वहीं उनकी पत्नी इस बार मेयर बनने के लिए प्रचार प्रसार कर रही थी। इधर इस घटना के बाद दंपती के शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और एक कट्टा समेत जिंदा कारतूस बरामद किया है घटना के पीछे फिलहाल वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।