छत्तीसगढ़ रायगढ़ से= महेंद्र अग्रवाल R9 भारत
#

# स्वास्थ्य शेवाओं के बेहतर से बेहतर संचालन के दिए निर्देश
रायगढ़ = स्वास्थ्य विभाग इन दिनों मानसून के मौसम को देखते पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक किसी भी तरह की कमी को दूर कर लोगो को अच्छे से अच्छे स्वास्थ्य सेवा आम जनता को मुहैया कराने कड़ी मशक्कत कर रही हैं!
रायगढ़ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर एस एन केसरी ने आज रायगढ़ ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंगगुर्शिया ,सामुदायिक स्वस्थ केंद्र घरघोड़ा,उपस्वास्थ्य केंद्र समारुमा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संबलपुरी में अचानक से पहुंच कर स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में साफ सफाई रखने को कहा और जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा में लोगो को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने के साथ साथ महिलाओं को गर्भावस्था के अस्थाई साधनों जैसे कापर्ती,टैबलेट माला एन,छाया गोली ,एलटीटी , ओ पी सी सी,इंजेक्शन अंतरा,जैसे अन्य साधनों को अपनाने की सलाह दिगाई ,समस्त कर्मचारियों को अपने क्षेत्र में छूटे हुवे कोविड टीका के हितगाहियों की खोज बीन कर कोविड़ टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए और स्वास्थ्य केंद्रों में रिकार्ड की भी जांच करते उपलब्ध दवाइयों की भी जानकारी लेते हुवे , गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोली ,कैल्सियम की गोली, फोलिक एसिड,के वितरण एवम संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दे ने के सख्त निर्देश दिए साथ ही सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने अपने मुख्यालयों में उपस्थित रहकर अपने कार्यों संचालन के लिए निर्देश दिया गया