मुख्य मार्ग पर ट्रक का एक्सल टूट जाने से यातायात हुआ बाधित।
राहगीरों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना
भरथना – देर शाम 6 बजे यादव नगर ओवरब्रिज की तरफ़ से आ रहे एक ट्रक का एक्सल टूट जाने से यातायात बाधित हो गया। जिससे लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आपको बता दे – खाली ट्रक यादव नगर ओवरब्रिज की तरफ़ से पाली बंबा(भरथना बकेवर मार्ग) की तरफ़ आ रहा था। जैसे ही ट्रक भरथना बकेवर मार्ग पर पाली बंबा के मुख्य चौराहे पर पहुंचा, वैसे ही ट्रक का एक्सल टूट गया जिससे यातायात बाधित हो गया।
मुख्य मार्ग होने की वजह से वाहनों की काफी लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। और लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आपको बताते चलें कि आम तौर पर व्यस्त रहने वाले मार्ग पर ऐसी स्थिति हो जाने से राहगीरों के साथ साथ दुकानदारों तथा स्थानीय निवासियों को भी काफ़ी मुश्किलों क सामना करना पड़ता है।