मुख्यमंत्री का संदेश लेकर शहीद के घर पहुँची नीरजा शर्मा व तहसीलदार टिकेंद्र सिंह

मुख्यमंत्री का संदेश लेकर शहीद के घर पहुँची नीरजा शर्मा व तहसीलदार टिकेंद्र सिंह

 

राजाखेड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान में शहीदों के परिवारीजनों व वीरांगनाओ के लिए त्योहार पर सन्देश भेजकर अनोखी पहल की है।

माँ भारती की सेवा करते अपने प्राणों को न्यौछावर कर देने वाले शहीदों को रक्षा बंधन के त्योहार पर प्रदेश के मुखिया भजनलाल शर्मा ने याद करते हुए शुभकामना संदेश के साथ सम्मान स्वरूप राशि व मिठाई भेजी है।

इसी के साथ राजाखेड़ा के गांव गढ़ी जाफर के शहीद राघवेंद्र सिंह परिहार की वीरांगना पत्नी व माता- पिता को सम्मानित करने के लिए स्थानीय भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा व तहसीलदार टिकेंद्र सिंह मुख्यमंत्री का सन्देश लेकर गढ़ी जाफर पहुँचे जहाँ उन्होंने शहीद राघवेंद्र सिंह की माता- पिता को सम्मान के रूप में 2100 रुपये की राशि, शॉल, मिठाई व श्रीफल भेंट कर मुख्यमंत्री का संदेश भेंट किया। जिसके साथ ही शहीद राघवेंद्र सिंह के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर माला चढ़ाकर नमन किया।

 

इस दौरान नीरजा शर्मा ने कहा कि माँ भारती की रक्षा करते हुए राघवेंद्र शहीद हुए जिनकी शहादत को सदैव याद रखा जाएगा, सरकार भी सदैव शहीदों के परिजनों की सेवा के लिए सदैव समर्पित है। इस दौरान उनके साथ नाहर सिंह सरपंच, खुशीलाल निषाद सरपंच, गजेंद्र गुर्जर सरपंच, बंटी सरपंच, रामसेवक निषाद पूर्व सरपंच, अशर्फी सिंह,उत्तम दीक्षित,शिव शंकर परिहार मुकेश बघेल, गौरी शंकर, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!