मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बिछुआ में किया मुख्यमंत्री जनसेवा

REPORT BY- साहिल

जिला जनसंपर्क कार्यालय छिंदवाड़ा, म.प्र.
MN,8878420082
समाचार

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बिछुआ में किया मुख्यमंत्री जनसेवा

अभियान के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ वितरण

छिन्दवाड़ा/ 09 दिसंबर 2022/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जिले के विकासखंड मुख्यालय बिछुआ के जनपद मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से हितलाभ वितरित किया । इस अवसर पर सिवनी विधायक श्री मुनमुन राय, पूर्व मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ व श्री चौधरी चन्द्रभान सिंह, पूर्व विधायक सर्वश्री रमेश दुबे, नत्थन शाह कवरेती, मारोतराव खवसे, ताराचंद बाबरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, जबलपुर संभाग के आयुक्त श्री बी.चंद्रशेखर, पुलिस महानिरीक्षक श्री उमेश जोगा, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू, रमेश पोफली, दौलत सिंह ठाकुर, शेषराव यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत बिछुआ नगर की श्रीमती बिमला मालवी को सिलेण्डर का बाउचर, तामिया की श्रीमती रेखा भारती को आहार अनुदान योजना के अंतर्गत एक हजार रूपये की अनुदान राशि, शहरी पथ विक्रेता योजना के अंतर्गत बिछुआ नगर के श्री बंटू मिनोटे को 50 हजार रूपये की ऋण राशि, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के अंतर्गत ग्राम खमरा की श्रीमती अलका चौहान को 10 हजार रूपये की ऋण राशि और खमरा के 83 समूहों के स्व-सहायता समूहों के सोनू समूह को 1.45 करोड़ रूपये की राशि का वितरण किया । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पशुपालन विभाग की किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत ग्राम गोनी की महिला पशुपालक श्रीमती रिंकू विश्वकर्मा को 99 हजार रूपये, कमर्शियल बैंक की किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत ग्राम सिलोटाखुर्द के श्री मानक उईके को 1.87 लाख रूपये व सहकारिता विभाग की किसान क्रेडिट योजना के अंतर्गत ग्राम देवी के श्री रामकृष्ण साहू को 1.96 लाख रूपये, लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत ग्राम पुलपुलडोह की श्रीमती मनीषा उईके की लाड़ली लक्ष्मी कुमारी कृतिका उईके के लिये आश्वासन प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत ग्राम गुमतरा के श्री ईशान मालवी को 4 हजार रूपये प्रति माह स्वीकृत राशि का पत्र, नक्शा शुध्दिकरण के अंतर्गत ग्राम हसनपुर के श्री भारत चौरिया को नक्शा बटांकन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ग्राम सीदप के श्री मनोज को 6 हजार रूपये की राशि, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ग्राम झामटा की श्रीमती बबीता कुमरे को आयुष्मान कार्ड, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के निर्माण श्रमिकों का पंजीयन के अंतर्गत ग्राम डोकलीकला के श्री गोपाल धुर्वे को पंजीयन पत्र तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत ग्राम लास के श्री राकेश सवाये को कम्प्यूटर सेंटर के लिये 4 लाख रूपये की राशि के चेक का वितरण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!