मुरपा में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन ।

बालूमाथ से प्रफुल्ल पांडेय की रिपोर्ट

मुरपा में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन ।

जनता की समस्याओं का समाधान के प्रति संवेदनशील है जिला प्रशासन : डीसी

बालूमाथ । बालूमाथ प्रखण्ड के मुरपा पंचायत सचिवालय में गुरुवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में लातेहार डीसी अबु इमरान शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित डीसी ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
वही दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का विधिवत उद्धघाटन किया गया।
डीसी अबु इमरान ने कहा कि हमारी लातेहार जिला प्रशासन जनता की समस्याओं का समाधान व उन्हें हर सुविधा मुहैया कराने के लिए संवेदनशील है ।कार्यक्रम में कई समस्याओं का तत्काल निपटारा किया गया। वहीं, कई वृद्ध महिला व पुरुषों के बीच कंबल, विकलांगों को स्टिक साथ ही किसानों के बीच बीज व फूलो झानो योजना के तहत महिलाओं को ऋण वितरण किया गया। डीसी अबु इमरान ने विभिन्न विभागों के बने स्टालों का निरीक्षण किया और जनता की समस्याओं का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।वही प्रस्तावित मुरपा को प्रखंड बनाने की बात समाजसेवी रोहण गोप, प्रेम नारायण सिंह, युगल किशोर, त्रिवेणी सिंह ने उठाए। वही डीसी ने आश्वासन दिया कि हम अपने स्तर से सरकार को जानकारी देगें और इस पर जो भी होगा तत्काल निष्पादन किया जाएगा। झारखंड सरकार आपके अधिकार, आपको सरकार, आपके द्वार अभियान के तहत बालूमाथ ही नहीं लातेहार जिले की सभी पंचायतों और सभी में कैंप लगाकर लोगों के आवेदनों का मौके पर निपटारा करेगी।इन कैपों में खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत नये राशन कार्ड स्वीकृति के लिए आवेदन पत्रों को स्वीकृति, राशन कार्ड की त्रुटियों को दूर करने, पेंशन प्राप्त करने में लाभान्वितों को हो रही प्राप्त समस्या के निराकरण, मनरेगा के तहत नये जब कार्ड, झारखंड लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के तौर पर जॉब कार्ड बनाने, हड़िया दारू की बिक्री में लगी महिलाओं की पहचान कर उन्हें फूलो-झानो आशीर्वाद योजना से जोड़कर वैकल्पिक रोजगार देने, जमीन का लगान की रसीद काटने, नियुक्ति पत्र, परिसंपत्तियों का वितरण, कृषि ऋण माफी, ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन के आवेदन सहित विभिन्न मामलों का निपटारा मौके पर किया किया जायेगा कैपों में कोविड जांच व टीकाकरण की भी व्यवस्था रहेगी। इससे पूर्व बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में कोविड टीकाकरण कार्य व सीएचसी में बने महिला रोगियों के लिए बने शेड का भी उपायुक्त लातेहार अबु इमरान ने निरीक्षण किया उपायुक्त ने जागरूकता अभियान चलाकर सभी छूटे हुये व्यक्तियों का कोविड टीकाकरण करवाने का निर्देश दिया डीसी ने वृध्दों के बीच कंबल का वितरण किया तथा डीसी ने हेल्दी बेबो योजना के तहत बच्चों के बीच खिलौना का भी वितरण किया। इस बीच शिविर मे मुरपावासियों ने लातेहार डीसी को मुरपा को प्रखण्ड बनाये जाने को लेकर मांग पत्र भी सोपा । मौके पर बालूमाथ सीओ आफताब आलम, बीडीओ सुश्री राजश्री ललिता बाखला, मुरपा पंचायत मुखिया जगमनी देवी, पंचायत सचिव आशिष रंजन, जेएसएलपीएस के आलोक कुमार, प्रधान सहायक महेश मोची, एलईओ मोनिका मिंज, मनरेगा बीपीओ मुजफर कमाल, नाजीर सुमित सिन्हा, 15वें वित्त के संजय कुमार रवि, जेई लालधारी साई, जेएसएलपीएस के कलस्टर कॉर्डिनेटर राजन कुमार, जेएमएम के दिलशेर खाँ,, राजद के प्रीत लाल यादव, श्याम सुन्दर यादव, मुरपा के डॉ रोहन गोप, मनोज यादव, त्रिवेणी सिंह यादव, निरंजन यादव, भूतपूर्व मुखिया रहे लक्ष्मण भगत,युगल किशोर गोप आदि सहित मुरपा के विभिन्न गांवो से आये करीब सैकड़ो कि संख्या में ग्रामीण महिला एव पुरुष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!