गांव मुर्रकी में आयोजित भागवत कथा में उमड़ी भीड़

बयाना। बयाना उपखंड के गांव मुर्रकी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा समारोह में आज छठे दिन भी श्रद्धालुओं व महिलाओें की भी उमड पडी थी। आज कथा समारोह में भगवान कंस मरण व कृष्ण रुक्मणि विवाह का प्रसंग का संगीतमय ढंग से वर्णन किया गया। कथा समारोह में कथावाचक योगेश कृष्ण शास्त्री ने कथाप्रवचन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अवतार के रूप में प्रथ्वी पर असुरों व बुराईयों का विनाश करने और दुनिया को प्रेम का संदेश देने के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि सभी से प्रेम व सम्मान करने से सुख की प्राप्ती होती है। स्थानीय निवासी दीपक गुर्जर व मनोज शर्मा ने बताया कि यह आयोजन गांव मुर्रकी के हनुमान मंदिर पर आयोजित किया गया है।