मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नागवेन्द्र सिंह जी मुरैना में की शिरकत

रिपोर्टर-मनोज राघव राजाखेड़ा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित स्वर्णिम कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आज राजाखेड़ा विधानसभा के मरैना में मंडल अध्यक्ष रामकिशोर जी की अध्यक्षता में वरिष्ठ कार्यकर्ता हुकम सिंह लोधा के निवास पर बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुआ। इस दौरान अल्पकालीन विस्तारक राहुल सक्सेना जी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 व लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री जी के द्वारा भोपाल में “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम में बताये गए विचारों को स्पष्ट करते हुए अपने विचार रखे एवं बूथ विजय कर हम 2023 एवं 2024 के चुनाव को भारी मतों से जीतेंगे ऐसा हम सब कार्यकर्ताओं का संकल्प है। कार्यक्रम का संचालन मुकेश हनुमानपुरा जी ने किया एवं इस दौरान दुष्यंत शर्मा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामवीर शर्मा जी, मंडल महामंत्री रविंद्र सिंह जी हथवारी, मंडल महामंत्री गजेंद्र सिंह जी परमार, मंडल उपाध्यक्ष ऋषि शर्मा जी, विनोद सिकरवार जी, नीरज त्यागी जी, मुन्ना लाल लोधा जी, रमाकांत शर्मा जी, विष्णु त्यागी जी, बृजेश सिकरवार जी, शिवराम निषाद जी, रामू शर्मा जी, राजवीर तोमर जी सहित
पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!