बाँदा। 22 मई
हिंदुत्व राष्ट्रीयता का पर्याय है. योगी आदित्यनाथ हिन्दू स्वाभिमान के प्रतीक हैं। हिंदुत्व विकास के महानायक योगी आदित्यनाथ का 51 वां जन्मोत्सव विश्व हिंदू महासंघ धूमधाम से मनाएगा।

विश्व हिंदू महासंघ के चित्रकूट धाम मंडल बाँदा प्रभारी शिवविलाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुवल मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने प्रजापति ने कहा कि सभी संभाग , मंडल प्रभारी जिला अध्यक्षों के साथ 25 मई तक वर्चुअल बैठकें करके प्रतिदिन के कार्यक्रम की विधिवत तैयारी कर लें . ज्ञानवापी परिसर के सर्वे पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रजापति ने कहा कि ,राम नहीं तो राष्ट्र नहीं कृष्ण नहीं तो धर्म नहीं और शिव नहीं तो रक्षा नहीं. इसलिए सनातन धर्मावलंबी राम , कृष्ण शिव का उपहास किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं कर सकते. मुगल आक्रांताओं ने जहां-जहां मान बिंदुओं को तोड़ा , रौंदा या खोदा है, हिंदू समाज उसे फिर से ठीक करना चाहेगा . अर्थात जहां जहां खुदा है वहां वहां खुदेगा. विश्व हिंदू महासंघ कानून व्यवस्था का पालन व सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए अपना कदम उठाएगा . संविधान हमारे लिए सर्वोपरि है. आक्रांताओं को अपना आदर्श मानने वाले लोग राम ,कृष्ण, शिव को अपना आदर्श मानकर इस देश में मिल जुल कर रहना सीखें .
. प्रजापति ने कहा कि हम एक ऐसे सन्यासी योगी आदित्यनाथ जी का जन्मोत्सव मनाने जा रहे हैं जिनका कहना है कि, मेरे एक हाथ में माला है तो दूसरे में भाला , राष्ट्र धर्म की रक्षा ही मेरे जीवन का उद्देश्य है.
कार्यकर्ता साथी 5 जून को सुबह यज्ञ, हवन ,पूजा ,पाठ तथा सायं काल आतिशबाजी व 51 दीप जलाकर पूज्य योगी जी के 51 वें वर्ष के ज्योतिर्मय जीवन की कामना करेंगे. 6 जून गो सेवा, 7 जून सुंदरकांड . 8 जून दीन दुखियों की मदद .9 जून पक्षियों को दाना पानी .10 जून वृक्षारोपण व प्याऊ की व्यवस्था तथा 11 जून संत सम्मान के साथ साप्ताहिक हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में योगी जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न होगा. इस अवसर पर शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी व कवि सम्मेलन भी होंगे. हिंदुत्व राष्ट्रीयता का पर्याय है.इस विषय पर प्रदेश व्यापी संगोष्ठी होगी. इसके माध्यम से हम योगी जी के हिंदुत्व व विकास के मिशन को घर-घर तक पहुंचाएंगे . विश्व हिंदू महासंघ द्वारा धूमधाम से मनाए जाने वाले योगी जी के जन्मोत्सव की गूँज दूर दूर तक सुनाई पड़ेगी. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर केसरी, श्याम बिहारी अवस्थी , रविशंकर अगरिया प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश यादव सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष आनंद टंडन , सह कोषाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, अधिवक्ता प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री वी.पी सिंह एडवोकेट , मातृशक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद जैन ,प्रदेश महामंत्री श्रीमती संतोष मिश्र, प्रदेश मंत्रीगण विष्णु कांत चौबे , कामेश कुमार आर्य, शैलेंद्र प्रताप सिंह , प्रमोद त्यागी, संभाग प्रभारी शरद प्रजापति, मंडल प्रभारी गण शरद परमार, राम प्रसाद यादव, संजय कुमार शुक्ला ,अमित शर्मा ,अजय कुमार शुक्ला ,संदीप कुमार कुशवाहा ,शिव विलास शर्मा, श्रीकांत शर्मा, विनोद कुमार सक्सेना ,अमित सिंह ,पवन जैन शिवाजी ,सरजू प्रसाद शुक्ला, वीरेंद्र सिंह ठाकुर , मातृशक्ति से डॉ रमा सिंह ,दृष्टि त्यागी, गायत्री सिंह, रोशनी अग्रवाल, संगीता सिंह ,सुप्रिया, प्रभा सिंह, डा. गीता रानी ,रिपल गुप्त ,सारिका भारद्वाज ,मोनिका पांडे ,डॉ सुनीता श्रीवास्तव , चेष्टा श्रीवास्तव इत्यादि लोग उपस्थित रहीं.
जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला स्तरीय पदाधिकारी सच्चिदानंद सिंह, अश्विनी कुमार त्रिपाठी, नागेश्वर प्रसाद मिश्र ,नरेश चंद्र केसरवानी, एसके द्विवेदी ,राजकुमार केसरवानी ,श्रीवंत तिवारी, अनमोल द्विवेदी ,सुनील केसरवानी ,अनुराग मिश्र, गंगा शर्मा, हुतेद्र सिंह जादौन, नितिन शर्मा, प्रकाश आर्य, राजेश रस्तोगी, सिद्धार्थ कुमार सिंह, उदय प्रकाश पांडे, जगदीश केसरवानी , प्रभु नारायण श्रीवास्तव ,सुरेंद्र सिंह, दीप गौतम, अक्षय आलया, रूद्र शर्मा, नरेश उपाध्याय, दिनेश कुमार मौर्य, सर्वेश द्विवेदी ,आशीष आर्य आजाद, बृजमोहन शर्मा ,भूपेंद्र कुमार शर्मा ,चंद्र मोहन श्रीवास्तव, हरीकिशोर नरवरिया, जगदीश केसरवानी, सीताराम विश्वकर्मा, राम कुमार शास्त्री, सुशील कुमार पांडे ,महेश पटेरिया, राजेश श्रीवास्तव, राम हरि , शिव कुमार चतुर्वेदी ,आचार्य सत्य भूषण दीक्षित, मृत्युंजय द्विवेदी, प्रमोद कुमार मिश्र ,अनिल कुमार गुप्त, पवन द्विवेदी, नरेश उपाध्याय, राहुल जैन शिवाजी, विजय सिंह, पीयूष मिश्रा, जयप्रकाश, विद्यासागर पांडे, सुरेश पाल विद्यापीठ ,अंबर पांडे ,तपेश्वर चौधरी ,अरविंद वर्मा ,विनोद कुमार सिंह ,आलोक चौधरी, अमन केसरी, देवांश वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन शरद परमार मेरठ मंडल प्रभारी ने किया है।
रिपोर्ट – शिवविलाश शर्मा R9 भारत जिला संवाददाता बाँदा।