मौसम के बदले मिजाज आसमान से बरसी राहत की बूंदे

मौसम के बदले मिजाज आसमान से बरसी राहत की बूंदे

 

 


बयाना 16 जून। बयाना में आज फिर से मौसम के बदले मिजाजों के चलते दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। आज सुबह सवेरे आसमान से हल्के छींटे पडे तो दोपहर एक बजे बाद रिमझिम बारिश हुई। जिससे कुछ समय के लिए गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। किन्तु बाद में मौसम में उमस बढ जाने से बेचैनी होने लगी थी। दोपहर को हुई रिमझिम बारिश से एक बार तो ऐसा लगा कि प्रीमानसून की आज जोरदार बारिश होगी। किन्तु ऐसा हुआ नही और कुछ मिनटों के लिए रिमझिम बारिश होकर रह गई। मानसून आने से पहले अभी लोगों को प्रीमानसून की अच्छी बारिश का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!