बिग ब्रेकिंग
यादव महासभा ने पूर्व सांसद जागेश्वर यादव की जयंती मनाई

बाँदा। यादव महासभा बांदा द्वारा कस्बा बबेरू के बांदा रोड स्थित स्व.जुग्गीलाल यादव के आवास पर बुंदेलखंड के महानायक सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत यदुकुल पुरोधा स्व.जागेश्वर यादव (सांसद सन 1967) की 105 वी जयंती समारोह पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की! कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अ भा यादव महासभा के जिला अध्यक्ष देवराज यादव ने श्री कृष्ण भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित लोगो को उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए समाज की एकजुटता व सर्वसमाज के सहयोग के लिए आगे आने की बात कही है। पूर्वजों की परम्परा को कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव ने पूर्व सांसद के जीवन पर विस्तृत चर्चा की औऱ उनको समाज का मसीहा बताया है। सभी लोगों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
इस मौके पर कुशल संचालन डीआर यादव ने किया, कैप्टन आर आर यादव, शरद यादव, रणवीर सिंह राणा, विमल यादव, सुनील यादव, विजयपाल यादव, एडवोकेट राकेश यादव, अजीत यादव, मुलायम यादव,रामकरन यादव, अशोक यादव, पुष्पराज यादव,रामबाबू यादव, सिकंदर सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी
बाँदा से जिला संवाददाता शिवविलाश शर्मा की रिपोर्ट।