रंभा चांदू में आंधी-तूफान के साथ हुई तेज बारिश, उफान पर नदी-नाले…

रंभा चांदू में आंधी-तूफान के साथ हुई तेज बारिश, उफान पर नदी-नाले

भीमपुर विकासखंड के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी तूफान तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है वही नदी नालों में तेज पानी देखते हुऐ ग्रामीण दिखाई दे रहे हैं
इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. जिसके चलते गर्मी के मौसम में बारिश हो रही है. बारिश भी आफत बनकर बरस रही है. सुबह तेज धूप और दोपहर में आसमान में घने बादल छा जाते है. शाम होते-होते बारिश भी हो जाती है.रंभा चांदू क्षेत्र में तेज हवा के साथ ओले गिरे और बारिश भी हुई. बारिश इतनी तेज हुई कि नदी-नाले उफान पर आ गए. शायद ही गर्मी के मौसम में कभी नदी नाले उफान आये हो. रंभा चादू ओर उत्ति सहित अन्य गांवों में भारी बारिश हुई गांव से में इस प्रकार नदी नाले उफान होकर बह निकले. बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बनी हुई है. कई किसानों के प्याज, मूंग और ईंट की भट्टे आदि खराब हुए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!