राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर 28 जुलाई

राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर. जिले की थाना भुसावर पुलिस ने गांव पथैना में एक संदिग्ध सैन्यकर्मी की जांच के दौरान सीआईडी बिशेष जोन भरतपुर की टीम के साथ राजकार्य में बाधा उत्पन्न कर संदिग्ध सैन्यकर्मी को छुड़ा लेने के मामले में शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि 4 मई को सीआईडी बिशेष जोन के पुलिस निरीक्षक रूपनारायण मीणा ने अपनी टीम के साथ गांव पथैना में संदिग्ध सैन्य कर्मी को डीटेन किया था लेकिन इसी दौरान संदिग्ध सैन्यकर्मी के परिजनों व गांव के अन्य व्यक्तियों द्वारा टीम के साथ धक्का-मुक्की कर राजकार्य में बांधा उत्पन्न करते संदिग्ध सैन्यकर्मी को बलपूर्वक टीम से छुडा लिया। मामले में भुसावर थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश द्वारा 28 वर्षिय चन्द्रशेखर पुत्र राजसिंह जाट निवासी पथैना थाना भुसावर को गिरफ्तार किया गया है ,जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!