राजकीय महाविद्यालय सैपऊ के छात्र हेमंत का बृज विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल टीम में चयन होने पर महाविद्यालय द्वारा किया गया अभिनंदन।

राजकीय महाविद्यालय सैपऊ के छात्र हेमंत का बृज विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल टीम में चयन होने पर महाविद्यालय द्वारा किया गया अभिनंदन।

राजकीय महाविद्यालय सैपऊ के बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र हेमंत पुत्र श्री विजेंद्र सिंह का चयन बृज विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल टीम के लिए चयन होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुमन वर्मा एवं महाविद्यालय के सभी स्टाफ ने छात्र का माला पहना कर अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन संत गाडगे बाबा विश्वविद्यालय, अमरावती में 10 दिसंबर से 14 दिसंबर 2022 तक आयोजन होगा। इसमें बृज विश्वविद्यालय की बॉलीवाल टीम में राजकीय महाविद्यालय सैपऊ के छात्र हेमंत प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर सभी छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ सुमन वर्मा ने बताया कि छात्रों को अध्ययन के साथ साथ खेलकूद एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से छात्रों का मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। अतः सभी को इन प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए छात्रों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के रामकिशोर शर्मा सहायक आचार्य ने बताया कि बृज विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल प्रतियोगिता अमरावती में आयोजित होगी इसके अतिरिक्त आगामी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में एवं महाविद्यालय के छात्र हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के देवेंद्र सिंह कश्यप वरिष्ठ सहायक, निर्मल सिंह गुर्जर कनिष्ठ सहायक, राहुल पाल कनिष्ठ सहायक, डॉक्टर जावेद खान गेस्ट फैकल्टी, मुकेश चंद्र गेस्ट फैकल्टी,शिवा व वीरु एवं महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
R9 भारत
तहसील रिपोर्टर रोहित पाराशर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!