राजमाता चून कुमारी स्‍टेडियम बैढ़न में जिला स्‍तरीय समारोह का होगा आयोजन

R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय

गणतंत्र दिवस के लिए अधिकारियों को सौपी गई जिम्‍मेदारी

राजमाता चून कुमारी स्‍टेडियम बैढ़न में जिला स्‍तरीय समारोह का होगा आयोजन

सिंगरौली, दिनांक 11 जनवरी, 2022,

कलेक्‍टर श्री राजीव रंजन मीना के अध्‍यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक वीरेन्‍द्र कुमार सिंह के उपस्थिति में कलेक्‍ट्रेट सभागार में 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन हेतु बैठक आयोजित हुई । समारोह को गरिमामय आयोजन के लिए अधिकारियों पृथक-पृथक जिम्‍मेदारियां निर्धारित की गयीं । साथ ही कलेक्‍टर ने अधिकारियो को इस आश्‍य के निर्देश दिये कि सौपे गये दायित्‍वों का निर्वहन निर्धारित समय के अंदर पूर्ण करायें । बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्‍टर डी.पी. वर्मन , अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, संयुक्‍त कलेक्‍टर विकास कुमार सिंह, बी.पी. पाण्‍डेय, नगर निगम आयुक्‍त आर.पी. सिंह, खनि. अधिकारी ए0के0राय, उपसंचालक कृषि आशीष पाण्‍डेय, उप संचालक पशु‍ चिकित्‍सा सेवाएं डॉ0 डी.पी. तिवारी, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!