भरतपुर 3 सितंबर
राजस्थान के 2 जिलों में नगर निगम की अधिसूचना जारी
3 नए नगर परिषद और 7 नई नगर पालिका घोषित 4 नगर पालिकाओं को किया गया क्रमोन्नत
भरतपुर. भजनलाल सरकार ने प्रदेश के 2 जिलों की नगर परिषद को नगर निगम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही 3 नए नगर परिषद, 4 नगर पालिकाओं को क्रमोन्नत किया गया है। जबकि 7 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका घोषित किया गया है। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भीलवाड़ा नगर परिषद और पाली नगर परिषद को नगर निगम घोषित किया गया है। वहीं राज्य सरकार ने नगर पालिका पुष्कर, नगर पालिका लालसोट और नगर पालिका शाहपुरा (जयपुर) को नगर परिषद घोषित किया है। साथ ही दौसा की महवा, चूरू की तारानगर, सीकर की लोसल और दौसा की बांदीकुई नगर पालिका को क्रमोन्नत किया गया है। अधिसूचना के अनुसार अब जोधपुर की ग्राम पंचायत कुड़ी भगतासनी और तिंवरी, जयपुर की ग्राम पंचायत जमवारामगढ़, झुंझुनूं की ग्राम पंचायत डूंडलोद, सुलताना और जाखल के अलावा जालोर की ग्राम पंचायत सायला को चतुर्थ श्रेणी नगर पालिका घोषित किया गया है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे