राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला कार्यकारिणी एवं उप शाखाओ की संयुक्त बैठक

आज दिनांक 7 जनवरी 2024 को धौलपुर पंचायत समिति परिसर मंदिर में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला कार्यकारिणी एवं उप शाखाओ की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।

 

 

बैठक की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष श्री शिवराज सिंह परमार के द्वारा की गई, श्री शैलेंद्र कुमार सक्सेना प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता शिक्षक ही, संगठन की रीड की हड्डी होते हैं उन्होंने राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त कार्यकर्ता चाहे वह पदाधिकारी हो या साधारण कार्यकर्ता सबको एकजुट हो करके संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए क्योंकि संगठन ही हमारी समस्त शिक्षकों की समस्याओं को सामूहिक रूप से प्रदेश स्तर पर प्रशासन के सामने रखते हैं।
जिला अध्यक्ष विजय सिंह गोस्वामी ने जिला स्तर की कैश बुक का ब्योरा सबके सामने रखा है।
तथा सबके सामने उप शाखाओं के मंत्री एवं अध्यक्षों को अपनी कैशबुक एवं पत्रावली को तैयार रखने के लिए कहा, प्रदेश मंत्री श्री महेश चंद्र त्यागी के द्वारा आगामी राज्य स्तरीय दो दिवसीय 19, 20 जनवरी को आयोजित सम्मेलन मैं अधिक से अधिक शिक्षक साथियों को चलने के लिए संबोधित किया।
इसके साथ ही आगामी 14 जनवरी 2024 रविवार को एक जिला स्तरीय बैठक के आयोजन का प्रस्ताव रखा, जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा प्रदेश महासमिति के लिए सूची बनाई जाएगी एवं समस्त उप शाखाओं और जिला कार्यकारिणी से सदस्यता की रसीदों को एकत्रित कर प्रदेश स्तर पर ले जाया जाएगा। इस अवसर पर श्री रामनाथ अरेला उप शाखा अध्यक्ष धौलपुर श्री भूप सिंह परमार ,श्री बनवारी गुर्जर श्री रजनीकांत शर्मा, श्री श्याम मनोहर कुलश्रेष्ठ, जिला मंत्री श्री रामनिवास मीणा कोषाध्यक्ष श्री राम सहाय मीणा, आदि उपस्थित रहे तथा पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश से, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बदन सिंह मीणा हमारे बीच में उपस्थित रहे। अंत में सभाध्यक्ष श्री शिवराज सिंह परमार के द्वारा बैठक के समापन की घोषणा की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!