राजस्थान शिक्षक संघ( सियाराम) का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन कोटा में

राजस्थान शिक्षक संघ( सियाराम) का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन कोटा में

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के जिला अध्यक्ष धौलपुर श्री विजय सिंह गोस्वामी ने बताया कि, राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन कोटा जिले की डाइट में आयोजित किया जा रहा है, धौलपुर जिले से भी संगठन से जुड़े हुए सैकड़ो शिक्षक कोटा के प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाएंगे इस परिपेक्ष्य में हम सभी ने मिलकर प्रदेश मंत्री श्री महेश चंद्र त्यागी जी की अध्यक्षता में आज पंचायत समिति मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री त्यागी जी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलनों में शिक्षा की दिशा एवं दशा पर मंथन किया जाता है इसलिए धौलपुर जिले से भी अधिक से अधिक विद्वान शिक्षकों को अपनी सहभागिता निभाने के लिए कोटा चलना चाहिए। जिला मंत्री श्री रामनिवास मीना जी ने इस सत्र की संगठन की गतिविधियों के बारे में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिला कोषाध्यक्ष श्री राम सहाय मीना जी के द्वारा सत्र 2023/ 24 की संगठन की जिला शाखा धौलपुर की कैश बुक का सबके सामने विवरण प्रस्तुत किया, संगठन के जिला निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र सक्सेना जी के द्वारा सभी उप शाखाओं एवं जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया के बारे में समझाया। सभाध्यक्ष श्री जगमोहन शर्मा एवं श्री शिवराज सिंह परमार के द्वारा सभी संभागियों से 18 जनवरी को ही कोटा के लिए जिले की आठों तहसीलों एवंउपसखाओं से अधिकतम संख्या में शिक्षकों के रवाना होने की बात कही। इस अवसर पर धौलपुर उपशाखा अध्यक्ष श्री श्याम मनोहर कुलश्रेष्ठ, भूप सिंह परमार बाड़ी उप शाखा से श्री रजनीकांत शर्मा जय किशन मीना, मुकेश कुमार मीना, सैंपऊ उप शाखा से श्री संजय कुमार परमार, श्री सोनू कुमार शर्मा, पूरन सिंह राजपूत, राजेंद्र सिंह मीणा, श्री महावीर गोस्वामी वरिष्ठ अध्यापक श्री राम अवतार गोस्वामी राजाखेड़ा श्री दिलीप भारती, श्रीदेवी सिंह परमार श्री लक्ष्मण सिंह परमार श्री शिवराम सिंह मीणा, श्री रामप्रकाश अरेला जी, श्री मुकुट सिंह गुर्जर आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!