राजस्व आयुक्त एवं सचिव चकबन्दी चन्द्रेश कुमार यादव ने जिला कार्यालय पहुॅचकर चकबन्दी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की

रूद्रपुर 07 फरवरी, 2023- राजस्व आयुक्त एवं सचिव चकबन्दी चन्द्रेश कुमार यादव ने जिला कार्यालय पहुॅचकर चकबन्दी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने बन्दोबस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी गांव बन्दोबस्ती में हैं, उनका पूरा विवरण, वर्षवार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बन्दोबस्ती के सरलीकरण के सम्बन्ध में प्रस्ताव भेजने से पहले प्रस्ताव पर जिलाधिकारी से अनिवार्य रूप से चर्चा करने के बाद ही प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व से सम्बन्धित वादो को नियमित रूप से सुनवाई करते हुए शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने चकबन्दी प्रक्रिया पूरी न होने वाले सभी 39 गांवों की चकबन्दी प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने बताया कि जनपद में 400 चक मार्ग खुले हैं। उन्होंने बताया कि पुराने तालाबों को कब्जामुक्त कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तालाबों का जीर्णोद्धार करते हुए अमृत सरोवर बनाएं जा रहें है। जिलाधिकारी ने बताया कि अमृत सरोवर निर्माण हेतु मनरेगा से मजदूरी देने की भी आवश्यकता नहीं पड़ रही है, बल्कि तालाब खुदान कार्य से राजस्व की भी प्राप्ति हो रही है। जिलाधिकारी ने जनपद में सचांलित विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में प्रशिक्षु आईएएस अनामिका, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी सुभाष चन्द्र गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट By Ramraja Sharma
R9.Bharat T.V ( U.S NAGAR)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!