राजाखेड़ा के गांव खनपुरा में बिजली के करंट की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की हुई मौत, घटना से परिजनों में मचा कोहराम

राजाखेड़ा के गांव खनपुरा में बिजली के करंट की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की हुई मौत, घटना से परिजनों में मचा कोहराम

 

राजाखेड़ा ____राजाखेड़ा कस्बे के गांव खनपुरा में गुरुवार शाम बिजली के करंट की चपेट में आने से एक 23 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजन युवक को अचेत अवस्था में राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए, जहां ड्यूटी चिकित्सक ने युवक का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक युवक के शव को मोर्चरी रखवा दिया। घटना को लेकर पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक के पिता कैलाशी पुत्र उदयभान निवासी खनपुरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और उसका परिवार अपने ट्यूबवेल पर रहते हैं। जहां ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे ट्रांसफार्मर पर विद्युत तार टूट गया था और लाइट चली गई थी। जब उसका पुत्र वीरेंद्र ट्रांसफार्मर के पास गया तो वीरेंद्र को मालूम नहीं था की तार टूट गया है जैसे ही वह ट्रांसफार्मर के पास गया तो अचानक सब स्टेशन से लाइट लगा दी जिससे वीरेंद्र करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और मामले में जांच की जा रही है। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!