राजाखेड़ा के सोमनाथ के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय युवक का शव

राजाखेड़ा —-राजाखेड़ा कस्बे के सोमनाथ मंदिर से नीचे खारपुरा के जंगलों में सुनसान जगह पर बुधवार सुबह पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार अपने कब्जे में लेकर राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है जहां मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जाएगी। मृतक युवक की पहचान संतोष कुमार पुत्र नारायन सिंह उम्र करीब 45 साल निवासी दिघी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजाखेड़ा खारपुरा के जंगलों में सुनसान जगह पर बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे पेड़ से एक युवक का शव लटका होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक चिनाई का काम करता था। मृतक के तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर हर एंगल से जांच कर रही है। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा