राजाखेड़ा नगरपालिका में गंभीर लापरवाही का मामला उजागर, लोक सेवाएं विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

राजाखेड़ा नगरपालिका में गंभीर लापरवाही का मामला उजागर, लोक सेवाएं विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

 

राजाखेड़ा—- राजस्थान सरकार के लोक सेवाएं विभाग, धौलपुर द्वारा राजाखेड़ा नगरपालिका कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी टिकेंद्र सिंह को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है,जिसमें नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है आरोप है कि संबंधित परिवाद में जांच कर जवाब देने का निर्देश पूर्व में दिया गया था, किंतु कई माह बीत जाने के बावजूद नगर पालिका राजाखेड़ा द्वारा कोई संतोषजनक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई।नोटिस में यह भी कहा गया है कि यह स्थिति दर्शाती है कि नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली में लापरवाही, उदासीनता और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई है, जो कि सेवा नियमों के विपरीत है।सहायक निदेशक (लोक सेवाएं), धौलपुर श्री धीरेंद्र सोनी द्वारा जारी किए गए इस नोटिस में संबंधित अधिकारी से 3 दिवस के भीतर उत्तर देने का आदेश दिया गया है।ऐसा न करने की स्थिति में विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।संलग्न दस्तावेजों में उल्लेखित संपूर्ण पत्राचार से यह संकेत मिल रहा है कि परिवादी को न्याय नहीं मिला और नगर पालिका प्रशासन की निष्क्रियता के चलते जनहित प्रभावित हुआ है।यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि स्थानीय प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता और जवाब देही की सख्त आवश्यकता है। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!