राजाखेड़ा निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।

राजाखेड़ा शहर के अंबेडकर भवन, हाट मैदान रोड़ राजाखेड़ा पर विगत 6 माह से संचालित निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र व एक एक सोल भेंट की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक जनप्रतिनिधि शिवानी वौहरा रही। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सिडबी,कोबे इण्डिया लिमिटेड एवं तुलसी विकास समिति राजाखेडा के द्वारा किया गया। सिडबी से रिता शर्मा एवं एन सी देवनाथ एवं तुलसी विकास समिति से गिरवर सिंह जादौन, नगरपालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह जादौन, पूर्व चेयरमैन सरयू देवी, उपाध्यक्ष भारती नवल सिंह जोगेंद्र सिंह सतेन्द्र कुमार अर्चना जादौन होतमसिह जीतेन्द्र सिंह विजय सिंह अन्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा