राजाखेड़ा पीजी कॉलेज 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कॉलेज शिक्षा मंत्री के नाम पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने दिया ज्ञापन।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय राजाखेड़ा के छात्र छात्रों की बससमस्याओं को लेकर पूर्व में भी छात्र छात्राओं ने मिलकर अवगत कराया है लेकिन अभी तक कोई भी माग पूरी नहीं हुई है।
हमारी मांगे निम्न प्रकार है

(1) राजकीय महाविद्यालय राजाखेड़ा में M.A में राजनीति शास्त्र के अतिरिक्त अन्य विषय इतिहास,हिंदी साहित्य,भूगोल,अर्थशास्त्र विषयों में खोले जाए जिससे छात्र-छात्राओं को बाहर जाने के लिए मजबूर ना होना पड़े।
(2) महाविद्यालय मे इस सत्र से एनसीसी प्रारंभ की जाए।
(3) सुरक्षा के लिहाज से महाविद्यालय के समीप पुलिस चौकी की व्यवस्था की जाए।
(4)राजाखेड़ा कस्बे से महाविद्यालय के बीच छात्राऔ के लिए बस सेवा प्रारंभ कि जाए
(5) स्नातक और स्नातकोत्तर में सेट अभिवृद्धि की जाए
(6) महाविद्यालय में विषय व्याख्याता के कमियों को पूरा किया जाए।
(7) महाविद्यालय में कंप्यूटर लैब स्थापित किया जाए।
(8) महाविद्यालय मार्ग पर सीसीटीवी सहित रोड लाइट लगाई जाए।
(9) महाविद्यालय में खेल सामग्री सहित एक खेल प्रशिक्षक की नियुक्ति की जाए।
(10) जीन छात्र छात्राओं ने एनएसएस कैंप पूर्ण किया है उन्हें NSS के प्रमाण पत्र दिए जाएं
यदि तुम्हारी मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं हुई तो छात्र-छात्रा मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन और शासन प्रशासन की होगी।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन ठाकुर, UGC छात्र राजदूत दिल्ली विश्वविद्यालय लव सिंह राठौर अन्य छात्रों में रामदेव वर्मा,बीरेन्द्र बघेल, गजेंद्र, ध्रुव, आशुतोष शर्मा, गौरीशंकर ममता, ललिता, गौरी तौमर ,सौनी कुमारी आदि छात्र-छात्राऐ मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा