राजाखेड़ा में थानाधिकारी वीर सिह गुर्जर ने सीएलजी सदस्यों की ली बैठक, भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील ।

राजाखेड़ा में थानाधिकारी वीर सिह गुर्जर ने सीएलजी सदस्यों की ली बैठक, भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील ।

 

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में आज शनिवार शाम आगामी त्यौहारों को लेकर स्थानीय थाना परिसर में सीएलजी सदस्य, शांति समिति और ग्राम रक्षक सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने की। बैठक को लेकर थानाधिकारी वीर सिंह ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है सामाजिक समरसता हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में मुस्लिम समाज द्वारा मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाएगा जिसको लेकर प्रशासन की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को किसी अवांछित तत्व के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह इसकी जानकारी तुरंत ही पुलिस को दें। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से ताजियों की टाइमिंग और रूट चार्ट को लेकर चर्चा की, इसी के साथ ताजियों की ऊंचाइयों को लेकर भी सदस्यों से जानकारी ली। उन्होंने कहा की त्यौहार के दौरान किसी को कोई परेशानी आती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मना कर सामाजिक समरसता का परिचय दें।

नवीन कानूनों को लेकर सदस्यों को दी जानकारी-:

बैठक के दौरान थानाधिकारी वीर सिंह ने सदस्यों को नवीन कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2024 से तीन नए कानून जिनमें भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम शामिल हैं को लागू किया गया है, जिनमें कई नवीन प्रावधान किए गए हैं।

सुसाइड के बढ़ते मामलों को लेकर सदस्यों से की बात-:

बैठक के दौरान थानाधिकारी ने सुसाइड के बढ़ते मामलों को लेकर सीएलजी सदस्यों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि विगत कुछ समय से सुसाइड के केसों में बढ़ोतरी आई है, जो कि एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इन सब में किशोरावस्था के बच्चे भी शामिल है, उन्होंने कहा कि अगर अवसाद में आए लोगों से समय रहते बात की जाए तो ऐसे केसों में कमी आ सकती है।

 

यातायात नियमों को लेकर लोगों को किया जागरूक-:

बैठक के दौरान थानाधिकारी ने दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग वाहन का इस्तेमाल करते समय यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन करें,इसी के साथ दुपहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट का जरूर इस्तेमाल करें। बैठक के दौरान राजाखेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन ने नाबालिग बच्चों द्वारा दुपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने को लेकर पुलिस के समक्ष चिंता जाहिर की।

बैठक में ये रहे मौजूद-:

बैठक के दौरान राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह के साथ सब इंस्पेक्टर सुगन सिंह, हेड कांस्टेबल आनंद कुमार,कांस्टेबल मनोज, विवेक, राजाखेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन, शकील खान, जहीर खान, वाईशा खान, विवेक शर्मा हरिओम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!