राजाखेड़ा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाया गया सुशासन दिवस, नगर पालिका परिसर में हुआ कार्यक्रम

राजाखेड़ा —-राजाखेड़ा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर बुधवार को सुशासन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय नगर पालिका परिसर में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजाखेड़ा उपखंड अधिकारी वर्षा मीणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने ऐसी जनकल्याण की योजनाएं चलाईं जो देश के नागरिकों को आज तक लाभान्वित कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्तियों को अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्मिक एक जवाबदेही व संवेदनशील प्रशासन के रूप में कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि अंतिम छोर के व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। अगर कोई व्यक्ति अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन के पास आता है तो उसकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें और उसका तुरंत ही निराकरण करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि भी इसके लिए आगे आए। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार टीकेन्द्र सिंह, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी श्याम बिहारी गोयल ने भी अपने विचार रखें। जिसके बाद लोगों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी वर्षा मीणा के साथ तहसीलदार टीकेन्द्र सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी श्याम बिहारी गोयल, राजेंद्र सिंह, मोहर सिंह, एडवोकेट कुंदन सिंह जादौन, राजपाल सिंह जादौन, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, बुद्ध सिंह उदैनिया,पार्षद प्रतिनिधि गिरवर सिंह जादौन, पप्पू गुर्जर, मुकेश बघेल, राकेश आचार्य सहित अन्य लोगों एवं महिलाएं मौजूद रही। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा