राजाखेड़ा में मकान का अचानक भरभराकर गिरा छज्जा,मलबे में दबी बुजुर्ग महिला हुई दर्दनाक मौत

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे के मनिहार गली में सोमवार सुबह एक मकान का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। इस घटना में मकान के नीचे चबूतरी पर बैठी बुजुर्ग महिला मलबे के नीचे दब गई। मलबा गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े जिन्होंने महिला को मलबे में से खींचकर बाहर निकाला। गम्भीर रूप से घायल महिला को उसके परिजन हाथठेल पर रखकर राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा कर्मियों ने महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार राजाखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर 16 मनिहार गली में सोमवार सुबह 7 बजे एक मकान का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। इस घटना में मकान के छज्जे के नीचे अपनी चबूतरी पर बैठी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला शजीरन ईंट-पत्थरों के नीचे दब गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग महिला को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा