राजाखेड़ा विद्यालयों में गणित विज्ञान विषय के व्याख्याता लगाने की सुध ले लो सरकार,,, राजाखेड़ा ब्लॉक में केवल विज्ञान गणित विषय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजाखेड़ा में है उसमें भी प्राध्यापक की नही पोस्ट है। केवल द्वितीय श्रेणी अध्यापक की पोस्ट है पूरे राजाखेड़ा ब्लॉक में गणित विषय प्राध्यापक व्याख्याता की पोस्ट नहीं है। राजाखेड़ा में कैसे बने इंजीनियर बालक बालिकाएं बहुत परेशान होकर परवस बच्चों को आर्ट सब्जेक्ट लेने पड़ते हैं। राजाखेड़ा में नेताओं की बड़ी-बड़ी बातें शिक्षा स्तर की सुधार करने की जाती हैं लेकिन बातें करने के बाद हर नेता भूल जाते है की राजाखेड़ा में शिक्षा का क्या स्तर है। अमीर लोग तो बच्चों को प्राइवेट और अन्य संस्थाओं पर पढ़ा लेते हैं लेकिन गरीब लोगों की है बहुत परेशानी। आम जनता को ध्यान में रखते हुए राजाखेड़ा ब्लॉक में गणित विषय सरकार को व्याख्याता लगाने चाहिए। जिससे कि आम लोगों के बच्चे भी पढ़ सके गणित विषय भविष्य में बन सके इंजीनियर राजाखेड़ा ब्लॉक में 54 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं एवं 32 PEEO है लेकिन किसी भी विद्यालय में गणित के टीचर नहीं है कैसे होगा राजाखेड़ा की शिक्षा में सुधार। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा