राज्य मंत्री हीरालाल नागर एक दिवसीय बारां दौरे पर पहुंचे !

पंकज राठौर
बारा

राज्य मंत्री हीरालाल नागर एक दिवसीय बारां दौरे पर पहुंचे !

जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा युवा नेता प्रशांत विजयवर्गीय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंडोला में माल्यार्पण कर मंत्री नागर का स्वागत किया।

मंत्री नागर के बारां दौरे के दौरान वे छबड़ा के मोतीपुरा स्थित थर्मल पावर प्लांट का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वे प्लांट की कार्यप्रणाली और उत्पादन क्षमता का जायजा लेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री नागर का स्वागत कर उनके साथ क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री नागर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

मंत्री नागर के दौरे को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है और लोगों को उम्मीद है कि इस दौरे से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!