प्रेसनोट
स्टेट कोऑर्डिनेटर मध्य प्रदेश भोपाल – नाम साहिल
MN- 8878420082
दिनाँक : 08-02-2023
दिनांक 08 फरवरी 2023 को राज्य स्तरीय एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112/100 द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य
(1)
चम्बल रेंज के चार जिलों से आए 78 पुलिसकर्मियों को पुलिस दूरसंचार मुख्यालय में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
आज दिनाँक 08 फरवरी 2023 को राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में चम्बल रेंज के चार जिलों भिण्ड, मुरैना, दतिया एवं श्योपुर से आए 78 पुलिसकर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । उप निरीक्षक से आरक्षक स्तर के ये पुलिसकर्मी अपने–अपने तैनाती जिलों के संबन्धित थानों की डायल-100 एफ.आर. व्ही. में कार्य करते हैं । प्रशिक्षणार्थियों को डायल-112/100 की टीम द्वारा डायल-112/100 सेवा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं उन्हें कॉलटेकर कक्ष एवं डिस्पेचर कक्ष का भ्रमण कराकर उनमें किसी प्राप्त सूचना पर होने वाली कार्यवाही से अवगत कराया गया ।
प्रशिक्षणरत पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक डायल-100 श्रीमति बीना सिंह द्वारा संबोधित किया गया । भ्रमण कार्यक्रम के समय निरीक्षक (रेडियो) मोहन सिंह, उनि (रेडियो) गजेन्द्र सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
(2)
डायल-112/100 सेवा की मानवीय पहल
रायसेन के थाना सुल्तानपुर के अंतर्गत सेमरी कलाँ गाँव में रात्रि में अकेली भटक रही कोटा राजस्थान की बीमार महिला को डायल-112/100 सेवा ने उपचार करवा कर गंतव्य के लिए रवाना किया
जिला रायसेन के थाना सुल्तानपुर के अंतर्गत सेमरी कलाँ गाँव में एक महिला भटक रही थी जो अपने बारे में जानकारी नहीं दे पा रही थी । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 07-02-2023 को साँय को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 50 वर्षीय महिला सेमरी कलाँ गाँव में भटक रही थी, महिला को भटकता देख कर ग्रामीणो ने डायल-112/100 सेवा को कॉल किया था | डायल-112/100 स्टाफ ने महिला से पूछताछ की तो महिला ने बताया की वह मांगरोल गाँव कोटा राजस्थान की रहने वाली है । डायल-112/100 स्टाफ ने देखा की महिला के पैर में पहले से चोट लगी हुई थी | डायल-112/100 सेवा द्वारा महिला को शासकीय अस्पताल सुल्तानपुर पहुँचाया गया एवं महिला के भोजन की व्यवस्था करवाई गयी | महिला द्वारा डायल-112/100 स्टाफ को बताया गया की मुझे भोपाल की बस में बैठा दीजिये, में भोपाल से कोटा चली जाऊगी , अगली सुबह डायल-112/100 स्टाफ द्वारा महिला को भोपाल के लिए बस में बैठाया गया |
(3)
मण्डला के थाना मोहगांव मंडला के अंतर्गत सालीवाड़ा गाँव के पास टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, घायल को डायल-112/100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाया
जिला मंडला के थाना मोहगांव मंडला के अंतर्गत सालीवाड़ा गाँव के पास एक टैंकर पलट गया था जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 08-02-2023 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल मंडला जिले के मोहगांव मंडला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया था जिससे ड्रायवर घायल हो गया था । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहगांव पहुँचाया गया ।
(4)
पन्ना के थाना अमानगंज के अंतर्गत इटोरी गाँव में रात्रि में 40 वर्षीय व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112/100 सेवा ने व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल
जिला पन्ना के थाना अमानगंज के अंतर्गत इटोरी गाँव में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है था । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 07-02-2022 को रात्रि में प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अपने पारिवारिक व निजी कारणो से 40 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था । डायल-112/100 सेवा द्वारा तत्काल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज पहुँचाया गया जहां से व्यक्ति को प्राथमिक उपचार उपरांत जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया ।
(5)
सागर के गौरझामर में रात्रि में 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112/100 सेवा ने व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल
जिला सागर के थाना गौरझामर के अंतर्गत एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 07-02-2022 को रात्रि 11 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणो से 60 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था | डायल-112/100 सेवा द्वारा तत्काल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुँचाया गया, जहां से व्यक्ति को प्राथमिक उपचार उपरांत जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया |