राज्य स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों का किया अभिनंदन

भरतपुर 25 सितंबर

राज्य स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों का किया अभिनंदन

 

नदबई.बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसी में राज्य स्तरीय टूर्नामेंट प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों का अभिनंदन व सम्मान समारोह सरपंच रघुवीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान जितेंद्र वशिष्ठ द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। तदोपरांत विजेता विद्यार्थी जिसमें विद्यालय की छात्रा पायल चौधरी जूडो में द्वितीय स्थान पर रजत पदक तथा छात्र अनिराज सिंह बॉक्सिंग में प्रथम स्थान पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया सहित सभी विद्यार्थियों को माला पहनाते हुए स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह द्वारा विद्यार्थियों का साफा पहनाकर सम्मान किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता ललित कुमार द्वारा किया गया । इस मौके पर विद्यालय के समस्त छात्र- छात्राओं सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!