भाटपार रानी देवरिया स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टीकमपार मे स्थिति धर्म प्रकाश स्टेडियम मैं राज्य स्तरीय वेलकमॉल फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला देवरिया बनाम मऊ कि टीम के बीच खेला गया जिसमें की निर्धारित समय में दोनों ही टीमें एक एक गोल से बराबरी पर थी दोनों हि टीमों को अतिरिक्त समय भी दिया गया जिसमें की दोनों हिं टीमें एक दूसरे के खिलाफ गोल करने में विफल रही फिर रैफरी महोदय द्वारा पेनाल्टी शूट आउट का फैसला किया गया फर्स्ट राउंड पेनाल्टी शूट मे दोनों ही टीमें पाच पाच गोल कर के बराबरी पर हो गई । फिर से दूसरा राउंड के लिए पेनाल्टी सूट शुरू किया गया मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया दूसरे पेनल्टी शूटट आउट में मऊ ने देवरिया की टीम को 3-2 से पराजित कर दिया और इसी के साथ ही राज्य स्तरीय वेलकम फुटबॉल मैच की चमचमाती हुई ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया । इस मैच के मुख्य अतिथि रहे । देवरिया के प्रथम नागरिक पंडित गिरीश चंद तिवारी जी ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए फाइनल मैच का शुभारंभ कराया इस मैच के मुख्य लोकप्रिय वक्ता उदय नारायण सिंह कुशवाहा रहे विशिष्ट अतिथि रहे मौर्य जी तथा बनकटा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रही श्रीमती बिंदा कुशवाहा जी । भाजपा नेता शम्स तवरेज जी तथा मैच में पत्रकार एकता समन्वय समिति के अध्यक्ष श्री विश्वामित्र जी जिला अध्यक्ष कोमल पटेल जी कोषाध्यक्ष रुस्तम अली जी सुरेश प्रसाद, चंदन वर्मा, भीम यादव, अली अख्तर,पुनीत पांडे, एवं बड़ी संख्या में मैच देखने के लिए दर्शक उपस्थित रहे ।
R9 भारत से रुस्तम अली की रिपोर्ट