भरतपुर 17 अगस्त
रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय परिसर में बीज प्रकीर्णन व बीजारोपण का कार्यक्रम हुआ आयोजित

भरतपुर. शहर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में शनिवार को इको क्लब तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस) के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर, खेल मैदान व आसपास के क्षेत्र में बीज प्रकीर्णन व बीजारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुजाता चौहान ने बताया कि मानसून के दौरान यदि बीजों का रोपण किया जाए तो उनके पल्लवित व विकसित होने की सम्भावना बढ़ जाती है तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी विद्यार्थियों व महाविद्यालय परिवार की सहभागिता भी बढ़ती है। इको क्लब प्रभारी प्रो. अन्जु पाठक ने बताया कि इस अवसर पर आम, जामुन, नीम, कदम्ब, मीठा नीम, खजूर, बेलपत्र, आलू, बुखारा आदि के बीजों का बिखराव व रोपण किया गया। डॉ. पाठक ने सभी को प्रकृति संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में इको क्लब सदस्य व एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी दीवान सिंह, जगदीश कुमार, डॉ. नटवर सिंह, भरत भूषण तथा अकादमिक प्रभारी डॉ. करूणा गौर तथा संकाय सदस्य श्रीमती मधु शर्मा, डॉ. लालाशंकर गयावाल, डॉ. कविता आचार्य, डॉ. लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. सरोज, जयराम एवं बड़ी संख्या में इको क्लब व एन.एस. एस की स्वयं सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे