राष्ट्रीय गणित दिवस पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन
शून्य से लेकर अनंत तक का सफर..डॉ. विजय डढोरे
मोहम्मद इदरीश विरानी
दामजीपुरा:शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में आज दिनांक 23 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय गणित दिवस पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. बबीता राय के संरक्षण में आयोजित किया गया राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम संयोजक डॉ. विजय डढोरे द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस पर छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक राष्ट्रीय गणित दिवस क्यों मनाया जाता है इस विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य तथा गणित के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान को बताया गया।
इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक श्री लेखराम दरसिमा डॉ.शोभा बघेल ,डॉ रामचंद्र गुजरे, श्री जी एल प्रजापति, डॉ निलेश धुर्वे सुश्री निहारिका गोहर व समस्त कॉलेज स्टाफ श्री गोविंद गुजरे ,श्री मेघराज मोगरे ,श्री दीपक उइके, श्री सुनील मोगरे, श्री पंकज सोनी, श्री कृष्णा सोनी, श्री अंकित कहार, श्रीमती मोहनवती मोगरे श्री सतीश सोनपुर ,श्री अंकित चौरे का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बीए, बीएससी प्रथम द्वितीय तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।