राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा मनाया गया गुरु पूर्णिमा

गढ़वा से राम मनोज मिश्र की रिपोर्ट

सगमा ।गढ़वा । सगमा प्रखंड अंतर्गत बीरबल पंचायत में आज दिनांक 13/07/ 2022 को आज स्तोन्नत उच्च विद्यालय बीरबल के प्रांगण में आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि ज्वाला (प्रातः बौद्धिक प्रमुख) के द्वारा भगवा ध्वज को गुरु के रूप में क्यों मनाया गया ।भगवा ध्वज के विषय में विस्तार पूर्वक वर्णन किए ।हम रामनवमी में भगवा रंग का वस्त्र धारण करते हैं, सावन के महीने में हम लोग भगवा वस्त्र धारण करते हैं ,सूर्य के उदय लालिमा में हमें भगवा रंग ही दिखाई देता है ,अग्नि के ज्वाला से अग्निशिखा से भगवा रंग प्रतीत होता है। गुरु पूर्णिमा सदियों काल से मनाया जाता है। जिसमें श्री राम सेवा समिति के सभी पदाधिकारी सदस्य खंड कार्यवाहक रामजन्म गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद ,मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य, पति, ताराचंद यादव, भाजपा मंडल संयोजक ,पारसनाथ यादव, सोशल मीडिया प्रभारी, आशीष विश्वकर्मा ,विकास कुमार, चंदन कुमार ,संदीप विश्वकर्मा प्रदीप कुमार गुप्ता एवं सहित लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!