राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रात्रि में भी कर रहे लगातार बाढ पीड़ितों की मदद

धौलपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रात्रि में भी कर रहे लगातार बाढ पीड़ितों की मदद

जिले में चंबल नदी में आई भयंकर बाढ से पीड़ित लोगों की मदद में प्रशासन के साथ साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता और स्वयंसेवक भी बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। स्वयंसेवक रात्रि में भी लगातार बाद पीड़ितों की मदद कर रहे है।

 

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से चंबल में आई भयंकर बाढ के कारण राजाखेड़ा क्षेत्र में आपदाग्रस्त लोगों के बीच संघ के कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक राहत एवं बचाव कार्य में जी जान से जुटे हुए हैं। तीन टोलियों में पचास से अधिक स्वयंसेवक लगातार सक्रिय रहकर हालातों का जायजा ले रहे हैं और यथासंभव राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हुए हैं
इसी कड़ी में स्वयंसेवकों ने अंडवापुरैनी,चांडियान का पुरा,पक्का पुरा,अंधियारी,गढ़ी जाफर आदि प्रभावित गांव में पहुंचकर प्रभावित लोगों को भोजन पैकिट एवं अन्य सामग्री वितरित की और आवश्यक सावधानियां रखने हेतु समझाइश की तथा किसी भी संकट की स्थिति में संघ द्वारा यथासंभव मदद का आश्वासन भी दिया गया है।
इस दौरान जिला प्रचारक रौनक कुमार,खंड सह कार्यवाह अंकेश कुमार ,खंड सह कार्यवाह विजय सिंह,नगर कार्यवाह आनंद प्रकाश,हरिओम,मुरारीलाल, अवधेश , कमलकांत, कार्तिकेय, अभिषेक, शिवकांत, कान्हा समेत तीन टोलियों के पचास से ज्यादा स्वयंसेवक मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!