रिश्तेदार से मिलने गए युवक की घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

रिश्तेदार से मिलने गए युवक की घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

 

 

नदबई. क्षेत्र में चोरी की घटनाएं अब आम हो गई हैं, बाइक चोरी की घटनाएं लगातार जारी है, इसी क्रम में शुक्रवार को कठूमर से नदबई अपने रिश्तेदार के घर आए युवक की बाइक को चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित युवक ने बाइक को लॉक लगाकर घर के बाहर खड़ा कर दिया था।पुलिस के अनुसार गांव बिसली थाना कठूमर निवासी बलराम शर्मा पुत्र मुकेशचंद शर्मा ने मामला दर्ज कराया है कि वह अपनी बाइक से अपने गांव से वेयर हाउस रोड पोस्ट ऑफिस के सामने वाली गली में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। जहां उसने अपनी बाइक का लॉक लगाकर घर के बाहर खड़ी कर घर में चला गया था। जब वह कुछ समय बाद वापस आया तो उसे उसकी बाइक वहां नहीं मिली।पीड़ित ने बताया कि उसने बाइक की इधर उधर काफी तलाश किया, लेकिन उसकी बाइक कहीं पर नहीं मिली। जिसके बाद पीड़ित द्वारा नदबई थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।

हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!