रुदावल थाना पुलिस ने बंगसपुरा के जंगल से तीन देशी कट्टा व एक कारतूस को बरामद

रुदावल( भरतपुर)

रुदावल थाना पुलिस ने बंगसपुरा के जंगल से तीन देशी कट्टा व एक कारतूस को बरामद कर नामजद आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। रुदावल एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरूवार सुबह 11 बजे बांध बारैठा चौकी प्रभारी भरतलाल को सूचना मिली कि काली जैकिट व जीन्स पेंट पहने एक युवक बंगसपुरा जंगल में कुआ के पास बैठा हुआ है। जिसके पास बैग है। जिसमे अवैध हथियार रखे हुए है। इस सूचना पर एएसआई भरतलाल, हैड कास्टेबल होरीलाल, कास्टेबल तोरनसिंह, मनोज कुमार की टीम मौके पर पहंुची तो पुलिस को देखकर आरोपित युवक बैग को लेकर भागने लगा। जब पुलिस ने पीछा किया तो युवक बैग को छोडकर जंगल में होकर फरार हो गया। पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर जांच की तो उसमें तीन अवैध देशी कट्टा 315 बोर व 1 जिंदा कारतूस मिला। आरोपित युवक पकड में नहीं आ सका। पुलिस ने आरोपी गांव बंगसपुरा निवासी रामसिंह उर्फ खुटिया पुत्र बालूराम गुर्जर के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

रुदावल से संवाददाता रामेश्वर वशिष्ठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!