गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग लगाई। बैहर के अंतर्गत आने वाले ग्राम लहँगा कन्हार में ग्रामीणों ने रेत निकालने से नाराज़ बाँधा कंपनी में लगे ट्रैक्टर को आग लगा दी और पोकलैंड मशीन में तोड़ फोड़ कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि लहँगा- कन्हार से रेत निकालने का ठेका बाँधा कंपनी को दिया गया है जिससे गांव के ट्रैक्टर संचालकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। शासन की नीतियां ग्रामीणों के विरुद्ध नज़र आ रही है। ग्रामीणों ने बीती रात साइड में खड़े ट्रैक्टर में ज्वलनशील तरल डालकर आग लगा दी और पोकलैंड मशीन में तोड़ फोड़ की। ट्रैक्टर संचालक अज्जू सोनी ने मलाजखंड थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपियों पर धारा 323, 294, 427, 435, 506 ,34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
बैहर मध्यप्रदेश से अरविंद चौधरी की रिपोर्ट।