लगभग 7 लाख रुपए बकाया राशि पर उतार कर भंडार शाखा में जमा कराए।

धौलपुर राजाखेडा अधीक्षण अभियंता जेवीवीएनएल राजेश कुमार वर्मा और अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशन में दिनांक 19 अप्रैल 2025 को सहायक अभियंता आंनद तिवारी और कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल एवं टीम द्वारा ग्राम धारापुरा से दो ट्रांसफार्मर 3 फेज के लगभग 7 लाख रुपए बकाया राशि पर उतार कर भंडार शाखा में जमा कराए।

 


साथ ही शहर राजाखेड़ा में अवैध जंपर को उतरवाने का अभियान चलाया गया तथा मौके पर चोरी पाए जाने पर 10 vcr भर के करीब 8 लाख का जुर्माना लगाया गया। साथ ही सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने मौके पर मौजूद लोगों से अपील की वे विद्युत चोरी न करें,जिन लोगों ने अभी कनेक्शन नहीं लिए हैं वो हाथों – हाथ कनेक्शन ले सकते हैं।इसके साथ ही लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी दी गई।
उक्त कार्रवाई में कर्मचारी अनीश खान, बंटी, हरबान ,संजीव पाठक इत्यादि मौजूद रहे।

 

 

संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!