कार्यशाला में सिख रहे 70 बच्चे।
ललित कला फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने कार्यशाला में प्रतिभागी छात्र छात्राओं को योग से लेकर कई हुनर की प्रशिक्षण दिया है।

कार्यशाला के दूसरे दिन प्रातः काल सर्वप्रथम छात्र छात्राओं को योगा शिक्षक अखिलेश जी के द्वारा योग व्यायाम सिखाया गया। वही मंच के सचिव मंगलेश चतुर्वेदी ने बच्चों को कार्यशाला के उद्देश एवं किस तरह से समाज में छात्र छात्राओं को अपना एक स्थान सुनिश्चित करना है विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात निदेशक लव रुद्र प्रताप ने चित्रकला के विभिन्न पहलुओं पर रंगों का चित्रण बताया । कबाड़ से जुगाड़ विषय पर छात्रा महिमा द्वारा फाइबर हैंगर बनाना सिखाया गया। वही शिक्षक बसंत लाल ऋषि के द्वारा पंखा बनाना बताया गया है। नृत्य शिक्षक बहन हिमांशी नामदेव ने नृत्य की विधा बताई है। जिसमें नृत्य के विभिन्न प्रकार के स्टेप सिखाया है। अनिल साहू द्वारा जूडो कराटे आदि का प्रशिक्षण दिया गया । इस प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक उपाध्याय, मंगलेश चतुर्वेदी, अखिलेश, बसंत लाल, लवरूद्र प्रताप, जय किशन सेठी जैकी, शशांक शेखर, गोलू प्रजापति, आकाश चौहान आदि सहित 70 प्रतिभागी छात्र छात्राएं मौजूद रही।
रिपोर्ट – शिवविलाश शर्मा जिला संवाददाता बाँदा।