लव सिंह राठौड़ ने दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर रचा कीर्तिमान।

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा के छात्र लव सिंह राठौड़ को दूसरी बार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा “यूजीसी छात्र राजदूत” नियुक्त किया गया है।यह उपलब्धि राठौड़ को उच्च शिक्षा में नवाचार और सुधार के लिए उनकी कड़ी मेहनत के कारण मिला।लव सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरविंद महाविद्यालय में इतिहास विभाग के अध्यक्ष और कला स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र हैं।वे 2024 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष भी रह चुके हैं।